Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रामनगर: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बाघ-गुलदार आतंक का सबब बने हुए हैं। कुछ दिन पहले बाघ ने शौच के लिए गए बुजुर्ग को मार दिया था।
अब ऐसी ही एक घटना रामनगर में सामने आई है। यहां कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज अंतर्गत आने वाले सांवल्दे कसेरूवा नाले के पास बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। बाघ महिला को खींचकर जंगल में ले गया था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद जंगल में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने चार घंटे बाद महिला का शव बरामद किया। मृतक महिला का नाम दुर्गा देवी है। 50 साल की दुर्गा देवी अकेली रहती थी और वह लकड़ी-घास बेचकर अपना भरण-पोषण करती थी। आगे पढ़िए..
गांव में रहने वाली महिला गंगा देवी ने बताया कि दोपहर 3 बजे वह लकड़ी बीनकर आ रहीं थी। तभी सांवल्दे कसेरवा नाले के पास उनके सामने ही बाघ महिला को उठाकर ले गया। बाघ ने चुकुम गांव में भी एक व्यक्ति को मार दिया था, अब बाघ के हमले में एक महिला की मौत हुई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मृतक महिला के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। ये भी कहा कि महिला पर हमला करने वाले बाघ को आदमखोर घोषित करके गोली मारी जाए। मांगें पूरी न होने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर घटना के बाद वन अधिकारियों ने ग्रामीणों से जंगल के अंदर न जाने की अपील की है।