अंधेरे में युवक की बाइक एक सांड से टकरा गई। सांड का सींग सीधे युवक के पेट में घुस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Raj Mistri Riding Bike Collides With Bull In Haldwani
हल्द्वानी: प्रदेश के कई क्षेत्रों में आवारा पशु आतंक का सबब बने हुए हैं।
Raj Mistri Riding Bike Collides With Bull In Haldwani
इनकी वजह से सड़कों पर जाम लगता है, कई बार हादसे भी हुए हैं, जिनमें लोगों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। हल्द्वानी में एक ऐसी ही घटना में राजमिस्त्री की जान चली गई। बाइक सवार राजमिस्त्री काम खत्म होने के बाद दोस्त के साथ घर लौट रहा था। तभी अंधेरे में उसकी बाइक एक सांड से टकरा गई। सांड का सींग सीधे राजमिस्त्री के पेट में घुस गया। उसकी हालत गंभीर थी। घायल राजमिस्त्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अफसोस कि उसकी जान बच नहीं सकी। अस्पताल लाए जाने से पहले ही राजमिस्त्री की मौत हो चुकी थी। हादसा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड पर हुआ।
नगला उदयी भमौरा बरेली उत्तर प्रदेश निवासी मोतीराम (27 वर्ष) पुत्र सेवा राम घटना के वक्त अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था। वह बेरीपड़ाव हल्द्वानी में पत्नी, तीन साल के बेटे और आठ माह की बेटी के साथ किराये के मकान में रहता था। इन दिनों मोतीराम लालडांठ में स्थित एक भवन के निर्माण में लगा था। बीती रात घर लौटते वक्त उसकी बाइक अचानक सांड से टकरा गई। टक्कर से मोतीराम, सांड की ओर उछला। जिसके बाद सांड का सींग मोतीराम के पेट में घुस गया। इस घटना में मोतीराम का दूसरा साथी बाल-बाल बच गया, लेकिन मोतीराम नहीं बच सका। उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।