बागेश्वर में जंगली सूअरों के हमले में दो युवक घायल, मुश्किल से बच सकी जान

घटना के वक्त दोनों युवक जानवरों को चारा देने के बाद गौशाला से वापस लौट रहे थे, तभी जंगली सूअरों ने उन पर हमला कर दिया।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Wild Pigs attack bagheshwar: Wild Pigs Attacked And Injured People In Majkot Village Of Bagheswar
Image: Wild Pigs Attacked And Injured People In Majkot Village Of Bagheswar

बागेश्वर: बागेश्वर में जंगली सूअरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। यहां गढ़खेत रेंज के अंतर्गत मजकोट गांव में दो लोगों पर जंगली सूअरों ने हमला कर दिया।

Wild Pigs Attacked In Majkot Village Of Bagheswar

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त दोनों युवक जानवरों को चारा देने के बाद गौशाला से वापस लौट रहे थे, तभी जंगली सूअरों ने दोनों पर हमला कर दिया। पीड़ित महादेव गिरि पुत्र नारायण गिरि और बलवंत पुरी पुत्र आतमपुरी मजकोट गांव में रहते हैं। दोनों गौशाला में जानवरों को चारा देकर लौट रहे थे, तभी पास के खेतों से जंगली सूअर निकल आए और महादेव गिरि पर हमला कर दिया। महादेव को जूझते देख उसके साथी ने शोर मचाया। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जंगली सूअरों को पत्थर मारकर खदेड़ा। बाद में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले जाया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि जंगली जानवर ने एक युवक के सिर, हाथ, छाती, घुटने पर गहरे जख्म किए हैं। घटना की सूचना मिलने पर वन क्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी भी अस्पताल पहुंचे और दोनों घायलों का हालचाल जाना। पीड़ितों को 5000 रुपये की सहायता राशि दी गई है। वन अधिकारियों ने कहा कि गांव में गश्ती टीम भेजी जाएगी। उधर, गांव के लोग जंगली सूअरों के बढ़ते आतंक से परेशान हैं। बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं, ग्रामीण भी खेत पर नहीं जा पा रहे। गांव में सूअरों के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं।