देहरादून: सेना के कर्नल ने नौकरानी संग किया था दुष्कर्म, 9 साल बाद मुकदमा दर्ज

देहरादून में रहते हुए कर्नल ने 9 साल पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया था, अब कर्नल की पत्नी के साथ मिलने पर महिला ने 9 सालों बाद मुकदमा दर्ज कराया है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
9 साल बाद मुकदमा: Army colonel misbehaved 9 years ago case registered
Image: Army colonel misbehaved 9 years ago case registered

देहरादून: पुलिस ने बताया कि मूलरूप से अंबाला की निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि वो 2015 में देहरादून में रहते हुए विभिन्न घरों में सफाई और खाना बनाने का काम करती थी। महिला का आरोप है कर्नल ने इसी दौरान महिला का रेप किया। क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि कर्नल की पत्नी के साथ देने पर नौकरानी शिकायत करने की हिम्मत जुटा पाई। जिसके बाद सेना के कर्नल पर नौकरानी के साथ दुष्कर्म के आरोप में नौ साल बाद मुकदमा दर्ज हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, मूलरूप से अंबाला निवासी महिला जो 2015 में देहरादून में रहते हुए विभिन्न घरों में सफाई और खाना बनाने का काम करती थी, ने भारूवाला में कर्नल गौरव सिंह गोसाईं के घर पर भी काम किया। एक दिन कर्नल की पत्नी बच्चों को लेकर देहरादून से बाहर गयी तो घर पर अकेले कर्नल ने मौका पाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। आगे पढ़िए..

इसके बाद महिला को जान से मारने की धमकी भी दी गयी। डरी-सहमी महिला वापस अंबाला लौट गई। इसके बाद महिला 17 सितंबर 2023 को किसी काम से देहरादून आई तो बल्लूपुर चौक के पास महिला को अचानक कर्नल की पत्नी मिल गई। उस वक्त अचानक काम छोड़ने का कारण पूछा तो पीड़ित महिला ने रोते हुए आपबीती बता दी। जिसके बाद कर्नल की पत्नी दीपाली ने महिला को पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा। तब महिला ने क्लेमनटाउन थाने में तहरीर दी और एसएसपी से मिलकर भी शिकायत की, लेकिन उस दौरान मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद जब महिला ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया तो अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने वर्तमान में गजेंद्र विहार सेलाकुई में रह रहे कर्नल गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि आरोपी सेना के कर्नल की तलाश की जा रही है।