सड़क किनारे खड़ी युवती को कार सवार युवकों ने जबरन कार में खींच लिया। चलती कार में ही युवती के साथ गैंगरेप किया गया। आगे पढ़िए पूरी खबर
-
कोमल नेगी
-
Image: Gangrape with girl in Haldwani
हल्द्वानी: उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा हल्द्वानी में हुई एक घटना से लगाया जा सकता है।
Gangrape with girl in Haldwani
यहां सड़क किनारे खड़ी युवती को कार सवार युवकों ने जबरन कार में खींच लिया। चलती कार में ही युवती के साथ गैंगरेप किया गया। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वो शादी में जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी, तभी उसे कार में खींच लिया गया। कार में चार लड़के सवार थे, जिनमें से दो ने उसके साथ बलात्कार किया। वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376 और अपहरण समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पीड़ित युवती हीरानगर क्षेत्र में रहती है। पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि शनिवार देर रात वह शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकली थी। युवती रोड पर खड़ी थी, कि तभी कुछ कार सवार युवक वहां पहुंचे और उसे गाड़ी में खींच लिया। बाद में दो युवकों ने चलती कार में उसके साथ रेप किया। सभी आरोपी मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी हल्द्वानी में नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया था। पुलिस ने आरोपी को भवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।