Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में नशे की लत युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर ले जा रही है, इसकी एक बानगी देहरादून में देखने को मिली।
यहां नशे की लत पूरी करने के लिए एक लड़का लुटेरा बन गया। वह स्कूटी पर सवार होकर अपने लिए शिकार तलाशने लगा। जब एक लूट में कुछ हाथ नहीं लगता तो वह दूसरी जगह लूट करने पहुंच जाता था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नशे की लत है, और नशे में ही उसने सारी घटनाओं को अंजाम दिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। चलिए पूरा मामला बताते हैं। नेहरू कॉलोनी में रहने वाली आरती शर्मा ने पुलिस में लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शाम के वक्त वो ऑफिस से घर जा रही थी, तभी राजीवनगर कट पर एक स्कूटी सवार लड़के ने उनका बैग लूट लिया। बैग में 2 हजार की नकदी और जरूरी कागज थे।
इस दौरान पुलिस को ये भी पता चला कि डालनवाला क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों पर इसी तरह की लूट की घटनाएं हुई हैं, यहां भी काली स्कूटी पर सवार लड़के ने लूट को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस आरोपी अर्चित नैथानी तक पहुंची और बद्री कॉलोनी के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से लूट का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे नशे की लत पूरी करने के लिए पैसे चाहिए थे। सर्कुलर रोड पर उसने एक महिला का बैग छीन लिया, लेकिन उसमें ज्यादा रुपये नहीं थे। इसके बाद उसने दूसरी घटनाओं को अंजाम दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।