अब रुद्रप्रयाग के अनिल की चमकी किस्मत, Dream11 में जीते 1 करोड़ रुपये

उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के अनिल सिंह बिष्ट की किस्मत dream11 में चमकी गयी.. उन्होंने 1 करोड़ रुपये जीते हैं
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Anil Bisht Dream11: Anil Singh Bisht luck shines wins 1 crore in Dream11
Image: Anil Singh Bisht luck shines wins 1 crore in Dream11

रुद्रप्रयाग: Anil Bisht wins in Dream11: अनिल सिंह बिष्ट मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के रहने वले हैं, रुद्रप्रयाग में उनके गांव का नाम पाली है। अनिल सिंह बिष्ट पेट्रोल पम्प पर काम करते हैं।

Anil Singh Bisht's wins 1 crore in Dream11

Dream11 अब तक कितने ही लोगों को करोड़पति बना चुकी है। इस क्रिकेट फैंटेसी लीग ड्रीम 11 पर दिन भर में लाखों लोग किस्मत आजमाते हैं उनमे से कई लोग रुपए गंवाते हैं परन्तु कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी क़िस्मत क्रिकेट फेंटेसी लीग में चमक उठती है। रुद्रप्रयाग के अनिल भी ऐसे ही किस्मत के धनी व्यक्ति हैं जिन्हीने ड्रीम 11 में अपनी टीम बनाकर रातों-रात करोड़पति बनने का सपना साकार कर दिया है। मूल रूप से उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अनिल सिंह बिष्ट ने यूएई टी 20 मैच में अपनी टीम बनायीं थी। उन्होंने सपने मैं भी नहीं सोचा होगा कि उनकी एक टीम 1 करोड़ रुपए की धनराशि जीत लेगी। खबर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। आगे पढ़िए...

रुद्रप्रयाग जिले के पाली गांव के अनिल सिंह बिष्ट शहीद वर्तमान में रुद्रप्रयाग में भगवान सिंह पेट्रोल पम्प पर काम करते है। 2019 से ड्रीम 11 पर अपनी टीम बना रहे है। लाखों रूपये लगाये पर पर अभी तक सफलता का स्वाद नहीं चख पाए थे।‌ मीडिया को अनिल ने बताया कि वे अब तक 9846 कॉन्टेस्ट खेल चुके है जिसमे वो 3 लाख 50 हजार रुपए की एंट्री फीस लगा कर गवां भी चुके है। अब जाकर उनका सपना साकार हुआ है और यूएई की टी 20 लीग के मैच में उन्हें शानदार एक करोड़ रूपये की सफलता मिली है। मैच के दौरान उनकी बनाई टीम को 744 अंक लेकर पहले स्थान रही। उन्हें टैक्स काटकर 70 लाख रुपए की धनराशि क्रेडिट की जाएगी। हमारी ओर से भी बधाइयाँ और शुभकामनाएं।