इस साल जिन शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से नवाजा जाएगा, उनमें अलग-अलग जिलों के 17 शिक्षक शामिल हैं, आगे देखिए पूरी लिस्ट
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Selection of teachers of the state for shailesh matiyani award uttarakhand
देहरादून: उत्तराखंड में शैक्षणिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को शिक्षा विभाग की ओर से शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
Shailesh Matiyani Award Uttarakhand
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने साल 2023 के लिए पुरुस्कृत किए जाने वाले 17 शिक्षकों का चयन किया है। इनमें 11 शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा व 5 शिक्षक माध्यमिक शिक्षा से जुड़े हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक को पुरस्कार के लिए चुना गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने चयन सूची जारी कर दी है। इस साल जिन शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से नवाजा जाएगा, उनमें पौड़ी के राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कोटद्वार के नफीस अहमद, चमोली से कुसुम लता गढ़िया, उत्तरकाशी से कुसुम चौहान, देहरादून से सुमन चमोली, टिहरी गढ़वाल से कंचन बाला, रुद्रप्रयाग से अरुणा नौटियाल, चंपावत से खड़क सिंह बोरा, बागेश्वर से नरेंद्र गिरी, नैनीताल से भावना पलडिया, पिथौरागढ़ से चंद्रशेखर जोशी और अल्मोड़ा से राम सिंह का नाम शामिल है।
माध्यमिक शिक्षा में पौड़ी से दौलत सिंह गोसाई, हरिद्वार से राजेंद्र कुमार, नैनीताल से प्रदीप कुमार उपाध्याय, चंपावत से श्याम दत्त चौबे और ऊधमसिंहनगर से मधुसूदन मिश्र पुरस्कार के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण संस्थान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, चड़ीगांव के डॉ. नारायण प्रसाद उनियाल को यह सम्मान दिए जाने का फैसला लिया गया है। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में यह पुरस्कार शिक्षकों को हर साल दिया जाता है। बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को इस पुरस्कार के माध्यम से शिक्षकों की इच्छा के अनुसार 2 साल का सेवा विस्तार देने के साथ ही इन्हें सम्मानित भी किया जाता है। राज्य समीक्षा टीम की ओर से सभी चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं, हम इन सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।