विवाहिता ने कहा कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने अब पुलिस से मदद मांगी है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: When wife did not bring dowry husband gave her triple talaq beat her and threw
देहरादून: देहरादून का विकासनगर क्षेत्र....यहां एक महिला ने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है।
Triple Talaq In Dehradun
महिला ने कहा कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने अब पुलिस से मदद मांगी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना सहसपुर इलाके की है। जहां एक महिला ने सहसपुर थाने में तहरीर देकर पति फरमान इलाही, ससुर इमरान, सास अख्तरी, देवर समद के विरुद्ध दहेज की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
महिला ने कहा कि पति फरमान इलाही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उसके साथ मारपीट की जाती थी। पति के परिजन भी उस पर दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। महिला ने विरोध किया तो पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही तीन तलाक देकर उससे रिश्ता तोड़ लिया। अब पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज अधिनियम, मुस्लिम विवाह अधिनियम, मारपीट व प्रताड़ित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।