Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हल्द्वानी: नैनीताल के हल्द्वानी में किराये के घर में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए इस मामले में महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के चंगुल से एक युवती को भी आजाद कराया गया। सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला पहले भी देह व्यापार के जुर्म में जेल जा चुकी है। घटना कलावती कॉलोनी की है। जहां एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस और हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक मकान में छापा मारा। पुलिस टीम घर में घुसी तो भीतर का नजारा देख पुलिसकर्मियों की आंखें शर्म से झुक गईं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालिका तानिया शेख समेत एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। जबकि एक युवती को उनके चुंगल से मुक्त कराया है।
पीड़ित युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। मौके पर कई लोग आपत्तिजनक हालत में मिले। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। रैकेट की सरगना तानिया शेख जिस घर में देह का सौदा कर रही थी, वो घर उसने 12 हजार रुपये प्रति माह में किराये पर लिया था। तानिया ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने के लिए उसे महिलाएं शरीफा बेगम उपलब्ध कराती है। पुलिस ने बताया कि तानिया शेख उर्फ प्रियंका मंडल निवासी सोनाखाली थाना बासंती, कैनिंग दक्षिण जिला 24 परगना, पश्चिम बंगाल को पूर्व में भी सेक्स रैकेट के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने मकान मालिक प्रवीण कुमार के खिलाफ किरायेदार का सत्यापन न करने पर पुलिस एक्ट के तहत 5 हजार रुपये चालान की कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में धारा 370 आईपीसी और धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।