Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। इससे एक बार फिर ठिठुरन का अहसास होने लगा है।
मौसम विभाग की मानें तो 21 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम बदला रहेगा। इसके बाद 22 फरवरी से प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत सात जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र की ओर से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं।
आज प्रदेश के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। 22 फरवरी को बारिश से राहत मिल सकती है, प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। बता दें कि सोमवार देर रात गंगोत्री और यमुनोत्री में जमकर बर्फबारी हुई तो निचले इलाकों में बारिश के कारण मंगलवार दिन भर शीतलहर चलती रही। सोमवार देर रात हुई बर्फबारी के बाद गंगोत्री धाम में करीब 1 से डेढ़ फीट बर्फ जम चुकी है। मुनस्यारी तहसील मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रातभर हिमपात होता रहा। खलियाटाप एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गया है। एक फीट से अधिक हिमपात होने से स्कीइंग के दूसरे चरण के शुरू होने की उम्मीद है।