Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
रुड़की: प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। जगह-जगह से महिलाओं संग होने वाले अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं।
इस बार मामला हरिद्वार का है, जहां एक युवती संग तीन युवकों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है। घटना रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की है, जहां एक युवती ने तीन युवकों पर अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रहती है। उसने बताया कि 19 फरवरी को वह कोर्ट जा रही थी। तभी रास्ते में तीन बाइक सवार युवकों ने पिस्टल दिखाकर उसका अपहरण किया।
इसके बाद बाइक सवार तीनों युवक उसे सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क लेकर पहुंचे, वहां तीनों युवकों ने उसे जबरन कुछ नशीला पदार्थ पिलाया। युवती का आरोप है कि उसके बाद तीनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित जैसे-तैसे घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोमीन, समर और अमरुज नाम के युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि अपहरण और दुष्कर्म के घटनास्थल को लेकर युवती और तीनों युवकों की लोकेशन निकाली जा रही है। ताकि मामले की सच्चाई का पता चल सके। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।