Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुड़की: हरिद्वार का रुड़की शहर...यहां 13 साल के किशोर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर चोट के निशान दिखाई दिए हैं।
मरने वाला किशोर 19 फरवरी से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, अब किशोर की लाश एक खेत से बरामद हुई है। मरने वाले किशोर का नाम कार्तिक बताया जा रहा है। वो खुब्बनपुर गांव का रहने वाला था। उसकी लाश भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक खेत में पड़ी हुई मिली। शव मिलने से आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किशोर के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है।
परिजनों ने बताया कि कार्तिक 19 फरवरी से घर से लापता था। परिजनों ने पुलिस को सूचना भी दी थी, लेकिन पुलिस किशोर को ढूंढ नहीं पाई। खुब्बनपुर गांव निवासी सरदार सिंह का 13 साल का बेटा कार्तिक बीती 19 फरवरी को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रविवार देर शाम के समय एक खेत के पास से किसी ग्रामीण को दुर्गंध आई। ग्रामीण ने पास जाकर देखा तो वहां कार्तिक का शव पड़ा हुआ था। कार्तिक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।