नैनीताल की नैना पीक पर दोस्तों के साथ ट्रैकिंग करने गया भीमताल का छात्र अर्नव सिंह वापसी के दौरान लापता हो गया। पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग और अग्निशमन विभाग की टीमें दूसरे दिन भी जंगल में उसकी तलाश कर रही हैं।
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Student Goes Missing During Naina Peak Trek in Nainital
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में दोस्तों के साथ घूमने आया भीमताल स्थित ग्राफिक एरा कॉलेज का एक छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। बिहार निवासी छात्र अर्नव सिंह शुक्रवार को अपने तीन दोस्तों के साथ नैना पीक की ट्रैकिंग पर गया था। वापसी के दौरान वह दोस्तों से बिछड़ गया। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग और अग्निशमन विभाग की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
Student Goes Missing During Naina Peak Trek in Nainital
जानकारी के अनुसार, बिहार के मुंगेर जिले के पहरपुर निवासी अर्नव सिंह भीमताल स्थित ग्राफिक एरा कॉलेज का छात्र है। शुक्रवार को उसके गांव के तीन दोस्त आलोक राज, ओम जी और ऐश्वर्य राज उससे मिलने पहुंचे थे। चारों दोस्त हल्द्वानी में ठहरने के बाद नैनीताल घूमने आए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे चारों दोस्त नैना पीक की ट्रैकिंग के लिए निकले। आगे पढ़िए..
शाम करीब चार बजे वापसी के दौरान अर्नव कुछ दूरी पर पीछे रह गया। जब काफी देर तक वह दोस्तों को नहीं मिला तो उन्होंने जंगल में उसकी तलाश शुरू कर दी।
पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन
दोस्तों ने जंगल में आवाज लगाकर और आसपास मौजूद राहगीरों से पूछताछ कर छात्र को खोजने का प्रयास किया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), वन विभाग और अग्निशमन विभाग की टीमों ने शुक्रवार देर रात तक जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। शनिवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक भी छात्र का पता नहीं चल पाया।
परिजनों को दी गई सूचना, तलाश जारी
मल्लीताल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि लापता छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसके साथ मौजूद दोस्तों से भी पूछताछ की गई है। पुलिस और अन्य विभागों की टीमें छात्र की तलाश में जुटी हुई हैं। फिलहाल अर्नव सिंह का कोई सुराग नहीं मिला है और सर्च ऑपरेशन जारी है।