उत्तराखंड: दहेज में कार नहीं मिली तो तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला, 5 लोगों पर मुकदमा

आरोप है कि तलाक देने के बाद पति ने पत्नी को बेटे समेत घर से निकाल दिया। पीड़ित पत्नी ने अब पुलिस से मदद मांगी है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Triple talaq dehradun: wife was thrown out of the house by giving triple talaq
Image: wife was thrown out of the house by giving triple talaq

देहरादून: प्रदेश में तीन तलाक के नाम पर महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

Triple talaq for not getting car as dowry in Dehradun

इस बार मामला देहरादून के विकासनगर का है, जहां दहेज में कार न देने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि तलाक देने के बाद पति ने पत्नी को बेटे समेत घर से निकाल दिया। पीड़ित पत्नी ने अब पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज के लिए आए दिन विवाहिता को तंग करते थे। कार या फिर पांच लाख की डिमांड करते थे। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि 18 नवंबर 2022 को उसका निगाह ढकरानी गांव निवासी शहबाज से हुआ था।

निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। 9 सितंबर 2023 को महिला ने बेटे को जन्म दिया। 18 सितंबर 2023 को दहेज में कार न लाने पर ससुराल वालों ने उसे घर से निकल जाने को कहा। महिला ने विरोध किया तो पति व ननद ने गाली-गलौज और मारपीट की। 21 अगस्त 2023 को उसे बेटे समेत घर से निकाल दिया गया। पीड़ित ने बताया कि तब से वह मायके में रह रही है। बीते 16 नंवबर 2023 को पति घर पर आया था। तब उसने कार या फिर पांच लाख देने को कहा। मना करने पर मायके पक्ष के सामने ही महिला को तीन तलाक दे दिया। अब पीड़ित ने आरोपी पति शहबाज, सास रजिया, ससुर मस्जुद, ननद आइशा और रेशमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।