Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में एक युवक ने रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करते हुए मामी के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी युवक अपनी मामी के साथ करीब एक महीने तक रेप करता रहा। पीड़ित ने इस बारे में अपने पति से भी शिकायत की थी, लेकिन पति ने कुछ नहीं किया। तंग आकर पीड़ित ने पुलिस में केस दर्ज कराया। अब कोर्ट ने दोषी भांजे को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने से आठ हजार रुपये पीड़ित को देने के आदेश दिए गए हैं। घटना राजपुर क्षेत्र की है। 7 अक्टूबर 2021 को यहां एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसका परिवार कोटद्वार से राजपुर क्षेत्र में रहने आया था।
कुछ दिन बाद पति का भांजा भी उनके साथ रहने आ गया। भांजे के साथ एक युवती भी थी। कुछ दिन बाद युवती चली गई, तब भांजा अपनी मामी पर बुरी नजर रखने लगा। एक दिन युवक ने महिला संग छेड़छाड़ की तो उसने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके कुछ दिन बाद आरोपी ने महिला संग रेप किया। साथ ही किसी को बताने पर उसके बेटे का गला काट देने की धमकी भी दी। महिला का आरोप था कि उसका पति भांजे से पैसे लेता था, जिस वजह से उसने भांजे को कुछ नहीं कहा। बाद में पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी। अब स्पेशल फास्ट ट्रैक जज पंकज तोमर की कोर्ट ने दोषी को 10 साल कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।