उत्तराखंड: राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, स्टॉल्स का किया निरीक्षण

राजभवन में स्वरोजगार करने वाले उद्यमियों ने अपने स्टॉल खूबसूरती से सजाए हुए हैं। सीएम धामी ने इन स्टॉल का निरीक्षण किया।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Vasantotsav 2024 Uttarakhand: CM Dhami arrived at Vasanthotsav organized at Raj Bhavan  inspected the stalls
Image: CM Dhami arrived at Vasanthotsav organized at Raj Bhavan inspected the stalls

देहरादून: देहरादून में एक बार फिर फूलों का खूबसूरत संसार सज गया है। उत्तराखंड राजभवन में वसंतोत्सव 2024 की शुरुआत हो गई।

CM Dhami arrived at Vasanthotsav organized at Raj Bhavan

वसंतोत्सव के लिए राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई है। आज सीएम पुष्कर सिंह धामी भी राजभवन में आयोजित वसंतोत्सव में पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक वसंतोत्सव में सजे स्टाल्स का निरीक्षण किया। सीएम धामी के वसंतोत्सव में पहुंचते ही नन्हे बच्चे उनसे मिलने पहुंच गए। बच्चों ने मुख्यमंत्री संग तस्वीरें खिंचवाईं। राजभवन में स्वरोजगार करने वाले उद्यमियों ने अपने स्टाल खूबसूरती से सजाए हुए हैं। सीएम धामी ने इन स्टॉल का निरीक्षण किया। साथ ही पहाड़ी ऑर्गेनिक उत्पादों का निरीक्षण करते हुए सीएम ने उनका स्वाद भी चखा। जिस स्टाल पर उन्हें पहाड़ी फलों या अनाजों के उत्पाद दिखे, वहां उन्होंने उन उत्पादों का स्वाद जरूर चखा।

वसंतोत्सव में आए लोग भी मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बेहद खुश थे, उन्होंने मुख्यमंत्री संग तस्वीरें भी खिंचवाईं। बता दें कि उत्तराखंड राजभवन में शुक्रवार से शुरू हुए 3 दिवसीय वसंतोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किया। वसंतोत्सव में अलग-अलग श्रेणियों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 3 मार्च को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी बसंत महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश भर में फ्लोरीकल्चर से जुड़े किसान अपने उत्पाद लेकर देहरादून राजभवन में पहुंचे हैं। आम जनमानस यहां आकर हिमालयन बायोडायवर्सिटी के बारे में जान सकते हैं।