Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर अंगद बिष्ट ने अरुणाचल प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। पासीघाट में आयोजित मिमाक नाइट कॉम्पिटीशन में अंगद का मुकाबला फिलीपींस के फाइटर मार्विन मालुनेस से हुआ। अंगद ने दूसरे राउंड में किमुरा सबमिशन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में आयोजित MMA मुकाबले में रुद्रप्रयाग जिले के अंगद बिष्ट और मार्विन मालुनेस के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। अंगद ने रणनीति और तकनीक का इस्तेमाल करते हुए दूसरे राउंड में अपने प्रतिद्वंद्वी को किमुरा सबमिशन के जरिए हरा दिया। इस जीत के साथ अंगद ने एक बार फिर अपनी फाइटिंग क्षमता का प्रदर्शन किया। MMA में किमुरा एक ऐसी तकनीक है, जिसमें प्रतिद्वंद्वी के हाथ और कंधे को नियंत्रित करके उसे मुकाबला छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है।