Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल के पाबौ में चिपल घाट में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके बाद मैक्स गाड़ी खाई में जा गिरी। सूत्रों के मुताबिक ये दुर्घटना आज सुबह 7 से 8 बजे के बीच में हुई। पौड़ी गढ़वाल में पाबौ के चिपल घाट में हुई इस दुर्घटना में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। मृतकों के नाम साबर सिंह और भूपाल सिंह बताये जा रहे हैं। बताया जा जा रहा है कि उनमें से एक युवक शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत था।
इसकी सूचना मिलने पर 108 और पुलिस मौके पर पंहुची और रेस्क्यू कार्य में जुट गयी। 2 लोगों के शव प्राप्त किये जा चुके हैं। दरअसल प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज, रविवार सुबह को थाना चिपलघाट पाबौ पौड़ी गढ़वाल को सूचना दी गयी कि चिपलघाट के पास एक मैक्स वहां अनियंत्रित होने से गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसके बाद जब पुलिस और 108 मौके पर पंहुची तो पता लगा कि दुर्घटना में 2 लोगों साबर सिंह और भूपाल सिंह का निधन हो गया है। बताया जा जा रहा है कि उनमें से एक युवक शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत था।