Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां कलयुगी पिता ने दो साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
दोषी को कोर्ट ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर अलग-अलग धाराओं में 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस ने दोषी को न्यायालय परिसर से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। इस संबंध में डोईवाला निवासी महिला ने 6 दिसंबर 2021 को शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि शादी के 17 साल बाद भी उसकी कोई संतान नहीं हुई। महिला छोटा-मोटा काम करती थी, लेकिन उसके पति को नशे की लत थी, वो कोई काम नहीं करता था।
नियम के अनुसार महिला ने 21 दिन की बच्ची को साल 2019 में गोद लिया था। गोद लेने के दो साल बाद महिला ने एक दिन पति को बच्ची के साथ गलत हरकत करते हुए देखा। उस दौरान घर पर महिला की बहन भी मौजूद थी। पति पहले भी इस तरह की करतूत करता रहा था, लेकिन महिला ने शर्म की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब पति बच्ची के साथ लगातार अश्लील हरकतें करने लगा तो महिला ने आरोपी के खिलाफ डोईवाला थाने में केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का मेडिकल कराए जाने पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। अभियोजन की ओर से मेडिकल रिपोर्ट और गवाह के बयानों के आधार पर दोषी को कोर्ट ने 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है।