Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है।
कॉर्बेट नेशनल पार्क के पाखरो टाइगर सफारी मामले पर ईडी की जांच जारी है। इस कड़ी में आज एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के देहरादून कार्यालय में हरक सिंह रावत की पत्नी दीप्ति रावत को तलब किया गया। दीप्ति रावत से पारिवारिक संपत्तियों से जुड़े सवाल किये जा रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पहले ही ED से इस मामले में पेश होने के लिए एक महीने का वक्त मांग चुके हैं। इसके बावजूद ईडी उन्हें एक के बाद एक दो समन जारी कर चुकी है। दीप्ति रावत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। बता दें कि ईडी पाखरो टाइगर सफारी मामले में जांच कर रही है। इसी सिलसिले में ईडी ने हरक सिंह रावत के साथ ही उनकी पत्नी उनके बेटे और उनकी बहू को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है।
हरक सिंह रावत पहले ही एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट से राजनीतिक कारणों से अपनी व्यस्तता के कारण एक महीने का वक्त मांग चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद ईडी उन्हें दो बार समन जारी कर चुकी है। इसी कड़ी में आज दीप्ति रावत ईडी दफ्तर पहुंची। जहां उनसे छापेमारी के दौरान ईडी को मिले दस्तावेजों के आधार पर पूछताछ हो रही है। साथ ही उनके द्वारा कमाई गई संपत्तियों की भी जानकारी ईडी ले रही है। इससे पहले हरक सिंह रावत की करीबी लक्ष्मी राणा से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान छापेमारी में मिले लॉकर और गहनों की जानकारी उनसे ली गई। उधर, हरक रावत पिछले करीब एक हफ्ते से दिल्ली में बने हुए हैं। आने वाले दिनों में वो राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण व्यस्त रहेंगे, इसलिए उन्होंने ईडी से एक महीने का वक्त मांगा है।