उत्तराखंड: चुनाव में अगर दिखे शराब और पैसों का खेल, तो इस ऐप पर करें शिकायत

सी-विजिल ऐप के जरिए गली-मोहल्लों में प्रत्याशियों के बैनर लगने, प्रचार करने, शराब या नोट बंटने की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
cVIGIL App: Election commission eye on candidate and their supporter distribute liquor money
Image: Election commission eye on candidate and their supporter distribute liquor money

देहरादून: लोकसभा चुनाव में इस बार आम नागरिक भी पुलिस और प्रशासन की तरह प्रत्याशियों और नेताओं पर नजर रखेंगे।

Election Commission Launched cVIGIL App

नागरिक चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत चुनाव आयोग के सी-विजिल एप पर कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव के लिए जल्द ही आदर्श आचार संहिता लगने वाली है। इसको लेकर चुनाव आयोग की ओर से जिलास्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार आम नागरिक भी आचार संहिता में नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशी या नेताओं के खिलाफ आयोग में शिकायत कर सकते हैं। शिकायत के लिए सी-विजिल एप में क्षेत्र की लोकेशन डालने के साथ ही फोटो या वीडियो अपलोड करने के साथ ही विवरण देना होगा।

इसमें ऑडियो के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करने की सुविधा है। सी-विजिल ऐप के नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि सी-विजिल का मतलब सतर्क नागरिक से है। ऐप के जरिए गली-मोहल्लों में प्रत्याशियों के बैनर लगने, प्रचार करने, शराब या नोट बंटने की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। आचार संहिता लगने के बाद ऐप में आने वाली शिकायतों के लिए छह विधानसभा क्षेत्रों में 54 उड़नदस्तों की टीम तैनात कर दी गई है। यह एक दिन में तीन-तीन शिफ्टों में कार्य करेंगे। एप में शिकायत के समाधान का अलर्ट भी शिकायतकर्ता को मिलेगा। इस तरह पुलिस व जिला प्रशासन के बाद आम नागरिक भी प्रत्याशियों व नेताओं पर नजर रख सकेंगे, आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकेंगे।