Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: बीजेपी ने उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में से तीन पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, लेकिन दो पर सस्पेंस बरकरार है।
इन सीटों पर प्रत्याशी बदले जाने की भी चर्चाएं हैं, यही वजह है कि टिकट के दावेदारों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। टिकट के लिए दावेदारों के साथ ही उनके समर्थकों की ओर से दिल्ली तक फोन घनघनाए जा रहे हैं, लेकिन कही से कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीटों का प्रतिनिधित्व वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री कर रहे हैं। पार्टी इन पर ही भरोसा करेगी या फिर नए चेहरों को मैदान में उतारेगी, यह चर्चा हर किसी की जुबां पर है। चर्चा ये भी है कि अगर पार्टी को वर्तमान सांसदों पर भरोसा होता तो पहली सूची में ही इन दोनों सीटों के प्रत्याशी भी घोषित कर दिए जाते।
गढ़वाल सीट पर तीरथ सिंह रावत सांसद हैं। तीरथ को एक बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने का अवसर भी मिला। मगर जिस चौंकाने वाले अंदाज में वह सीएम बनें, उसी अंदाज में उनकी सीएम पद से विदाई भी हो गई। इस सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। हालांकि अब त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम भी गढ़वाल सीट पर तेजी से उछला है। त्रिवेंद्र की हरिद्वार और गढ़वाल दोनों सीटों से दावेदारी है। इस बीच चर्चा यह भी है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के कुछ बड़े नेताओं से इन दोनों सीटों के संबंध में एक बार फिर फीडबैक लिया है। ऐसे में सभी की नजरें दिल्ली पर टिकी हैं कि केंद्रीय नेतृत्व इन सीटों के संबंध में क्या निर्णय लेता है।