दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। जिसमें प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Congress screening committee meeting in Delhi
देहरादून: बीजेपी ने नैनीताल, अल्मोड़ा और टिहरी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। लेकिन कांग्रेस में अभी तक प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ नहीं है।
Congress screening committee meeting in Delhi
बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। जिसमें प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। इसके बाद पार्टी हाईकमान प्रत्याशी घोषित करेगा। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक से पहले टिकट के दावेदारों ने दिल्ली पहुंच कर प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी और स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भगत चरण दास से मुलाकात कर टिकट के लिए पैरवी की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।
इसके अलावा विधायक भुवन कापड़ी, विक्रम सिंह नेगी, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, प्रकाश जोशी भी दिल्ली में है। कांग्रेस से पांचों सीटों पर टिकट के लिए 40 से अधिक नेताओं ने दावेदारी की है, जबकि दिग्गज चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। प्रत्याशियों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की दो-तीन बैठकों में मंथन हो चुका है। बुधवार को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की अंतिम बैठक में प्रत्याशियों का पैनल तय कर केंद्रीय चुनाव कमेटी को भेजा जाएगा। 12 मार्च को केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक प्रस्तावित है।