सीनियर क्लर्क पवन थापा और अंकुश सोनी के साथ गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने पर सल्ट विधायक महेश सिंह जीना पर FIR दर्ज की गई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: FIR against MLA Mahesh Singh Jeena for abuse and threat to kill
देहरादून: राजधानी देहरादून में नगर निगम दफ्तर आकर सीनियर क्लर्क पवन थापा और अंकुश सोनी के साथ गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने पर सल्ट विधायक महेश सिंह जीना पर FIR दर्ज की गई है।
FIR against MLA Mahesh Singh Jeena
दरअसल आज यानी 05 मार्च को शाम के साड़े तीन बजे सल्ट विधायक महेश सिंह जीना चार लोगों के साथ नगर निगम पंहुचे और वरिष्ठ लिपिक पवन थापा के साथ ही निगम में तैनात अंकुश सोनी के साथ गाली-गलौच करने लगे, यहां तक कि सल्ट विधायक ने इन कर्मचारियों को जान से मारने तक की की धमकी दे डाली। इसके बाद जब प्रकरण की सूचना नगर आयुक्त देहरादून को दी गई, तो विधायक नगर आयुक्त के सामने ही गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद महेश जीना पर देर रात FIR दर्ज कर दी गयी। सल्ट विधायक ले खिलाफ FIR में धारा 147, 186, 504 और 506 लगायी गयी हैं। आगे पढ़िए...
मीडिया में खबर आने के बाद नगर निगम के तीन कर्मचारी संघों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया, जिस कारण शहर में सफाई व्यवस्था और पथ-प्रकाश व्यवस्था ठप हो गई। FIR में कहा गया है कि ये सभी अव्यवस्था, सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ ही सल्ट विधायक द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ के गाली-गलौच की गई। इसके साथ ही विधायक ने जान से मारने की धमकी भी दी।
MLA Mahesh Singh Jeena की गिरफ्तारी की मांग
नगर निगम के तीनों संघों ने FIR में अनुरोध किया है कि सल्ट विधायक महेश सिंह जीना और उनके साथ आये चार अन्य लोगों को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करते हुए तत्काल गिरफ्तार किया जाये। इस सम्बन्ध में कर्मचारियों द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र भी संलग्न है। सल्ट विधायक महेश सिंह जीना पर FIR होने के बाद अब देखना है की आगे ये घटनाक्रम क्या मोड़ लेता है। चुनाव से पहले हुई इस घटना का असर सल्ट विधायक पर पड़ेगा या नहीं, जानने के लिए जुड़े रहिये।