Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: सल्ट विधायक महेश जीना और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जनपदअल्मोड़ा के सल्ट विधायक महेश जीना के बेटे करन जीना ने भतरौंजखान थाने में शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को पूरा परिवार अपने घर पर भोजन की तैयारी में था, तभी हंसा उर्फ हर्ष सिंह नेगी ने रात करीब आठ बजे उनके मोबाइल पर कॉल करके गाली-गलौच की। इसके बाद आरोपी ने विधायक को भी फोन करके गालियां दीं और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। विधायक की पत्नी को व्हाट्सएप पर भी जान से मारने का संदेश भेजा गया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है, मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।