उत्तराखंड: सगाई के बाद रेप करने लगा मंगेतर, दहेज में कार नहीं दी तो तोड़ा रिश्ता, किसी और से की शादी

युवती ने बताया कि मंगेतर ने उसके संग जबरन शारीरिक संबंध बनाए। दो दिन पहले उसने कहीं और शादी कर ली।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
fiance rape girl Ramnagar : Girl accuses fiance of rape in Ramnagar
Image: Girl accuses fiance of rape in Ramnagar

रामनगर: उत्तराखंड का रामनगर शहर...यहां एक युवती ने अपने मंगेतर पर रेप का आरोप लगाया है।

Girl accuses fiance of rape in Ramnagar

युवती ने कहा कि आरोपी युवक शादी में कार की मांग कर रहा था, जब युवती के घरवालों ने कार देने से मना कर दिया तो आरोपी ने रिश्ता तोड़ दिया और दूसरी लड़की से शादी कर ली। युवती ने बताया कि मंगेतर ने उसके संग जबरन शारीरिक संबंध बनाए। दो दिन पहले उसने कहीं और शादी कर ली। इस मामले में युवती के पिता ने रामनगर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित के पिता ने बताया कि हाल ही में उनकी बेटी की सगाई हुई थी। जिस युवक के साथ उनकी बेटी की सगाई हुई थी, उसने बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में युवक दहेज में बाइक के साथ कार की डिमांड करने लगा।

लड़की के घरवालों ने असमर्थता जताई तो युवक के घरवालों ने रिश्ता तोड़ दिया। दो दिन पहले लड़के की शादी कहीं और कर दी गई। पिता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी के उसकी बेटी से दो सालों से संबंध थे। आरोपी ने शादी की बात कहकर युवती संग संबंध बनाए। बीते साल 23 जून को युवती की सगाई हुई थी। इसके बाद युवक कार और बाइक मांगने लगा। इनकार करने पर आरोपी ने रिश्ता तोड़कर उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। दो दिन पहले पीड़ित परिवार को पता चला कि आरोपी ने दो दिन पहले कहीं और शादी कर ली है। पीड़ित युवती और उसके परिवार ने अब पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।