उत्तराखंड की राजनीति में पौड़ी क्षेत्र का बड़ा योगदान रहा है। इस क्षेत्र ने न सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि कई मंत्री भी प्रदेश को दिए हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Pauri Lok Sabha Seat BJP Candidate
देहरादून: लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों में से पौड़ी लोकसभा सीट पर सबकी नजरें हैं।
Pauri Lok Sabha Seat BJP Candidates
बीजेपी ने गढ़वाल लोकसभा सीट पर अभी प्रत्याशी का नाम ऐलान न कर इस बात को जता दिया है कि वहां प्रत्याशी बदला जाएगा। देहरादून से दिल्ली तक गढ़वाल लोकसभा सीट पर बीजेपी में गंभीरता से मंथन चल रहा है। उत्तराखंड की राजनीति में पौड़ी क्षेत्र का बड़ा योगदान रहा है। इस क्षेत्र ने न सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि कई मंत्री भी प्रदेश को दिए हैं। इस सीट पर बीजेपी ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लिहाजा यहां दावेदारों की फौज खड़ी हो गई है। इनमें पहला नाम तीरथ सिंह रावत का है, जो कि सिटिंग सांसद हैं। इसके अलावा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शौर्य डोभाल के साथ ही अब मनीष खंडूड़ी का नाम भी दावेदारों की सूची में शामिल हो गया है
9 मार्च को मनीष खंडूड़ी बीजेपी में शामिल हुए हैं। मनीष खंडूड़ी पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी के बेटे हैं और उनकी बहन ऋतु भूषण खंडूड़ी वर्तमान समय में विधानसभा अध्यक्ष और कोटद्वार विधायक हैं। हालांकि बीजेपी की ओर से एक ही परिवार के दो लोगों को टिकट दिए जाने की संभावना बेहद कम है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र भसीन ने कहा कि प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों में से तीन लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। लिहाजा, बाकी बचे दो लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा, इन दोनों लोकसभा सीटों से प्रत्याशी कौन होगा, इसका निर्णय बीजेपी आलाकमान को लेना है। बीजेपी आलाकमान की ओर से जो भी निर्णय लिया जाएगा, वो सभी को मान्य होगा।