उत्तराखंड: कृषि मंत्री गणेश जोशी की तबीयत बिगड़ी, एम्स हॉस्पिटल में चला इलाज

बीती रात कृषि मंत्री गणेश जोशी की तबीयत बिगड़ गई थी। सांस संबंधी दिक्कतें होने पर उन्हें एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Ganesh Joshi: Agriculture Minister Ganesh Joshi s health deteriorated
Image: Agriculture Minister Ganesh Joshi s health deteriorated

देहरादून: प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया।

Agriculture Minister Ganesh Joshi

फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही है, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बीती रात कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की तबीयत खराब हो गई थी। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसको लेकर उनको भर्ती कराया गया। उनको एम्स ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग में एक प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए थी। हालत सामान्य होने के बाद गणेश जोशी को डिस्चार्ज कर दिया गया।

जोशी के साथ उनके बेटे भी अस्पताल पहुंचे थे। स्थिति सामान्य होने पर सोमवार सुबह गणेश जोशी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। गणेश जोशी मसूरी विधानसभा से विधायक हैं और वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में मंत्री के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के पास कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास विभाग हैं। बीती रात उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। सांस संबंधी दिक्कतें होने पर उन्हें एम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। फिलहाल उनका स्वास्थ्य सामान्य है।