उत्तराखंड: बेटी को इंसाफ दिलाने, पौड़ी लोकसभा से चुनाव लड़ेंगी अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी?

अंकिता की माता सोनी देवी के गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की खबर है। सोनी देवी पहले भी चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुकी हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Soni Devi: Ankita Bhandari Mother Soni Devi to fight lok sabha election 2024
Image: Ankita Bhandari Mother Soni Devi to fight lok sabha election 2024

पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी के परिजन बेटी के लिए इंसाफ की मांग को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं।

Soni Devi to Participate in lok sabha election 2024

अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी व माता सोनी देवी ने कहा कि सरकार की मंशा अंकिता को न्याय दिलाने की नहीं है। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए श्रीनगर में गत 14 दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा था, जिसे न्याय पदयात्रा के रूप में तब्दील किया जाएगा। इस बीच खबर है कि अंकिता के लिए इंसाफ की लड़ाई अब राजनीतिक लड़ाई में तब्दील होने जा रही है। बेटी को इन्साफ दिलाने के लिए अंकिता की माता सोनी देवी के गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की खबर है। सोनी देवी पहले भी चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुकी हैं। बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सोनी देवी अब राजनीति के मैदान में उतर सकती हैं।

गौरतलब है कि पौड़ी के श्रीकोट डोभ की रहने वाली अंकिता भंडारी की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथी अंकित गुप्ता व सौरभ भास्कर पर है। इस मामले में लगातार सुनवाई चल रही है। अंकिता के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे पत्रकार आशुतोष नेगी को भी बीते दिनों गिरफ्तार कर लिया गया। अंकिता के परिजनों ने पुलिस-प्रशासन पर आशुतोष नेगी को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार उनकी बेटी को न्याय दिलाने में ढिलाई बरत रही है। उनके समर्थन में आवाज उठा रहे पत्रकार आशुतोष नेगी को जेल में डालकर अंकिता के मामले को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।