Uttarakhand Weather Update: तेज धूप बढ़ा रही तापमान, मैदानी इलाकों में पारा 30 डिग्री के पार

प्रदेश में तेज धूप निकलने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। आगामी कुछ दिनों तक बारिश के कोई भी सम्भावना नहीं। होली से पूर्व गर्मी का एहसास होने लगा है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 16 March : Uttarakhand Weather Update 16 March
Image: Uttarakhand Weather Update 16 March

देहरादून: पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी ने दस्तक दे दी है और मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में तापमान में तेजी से इजाफा होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Forecast

उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ते तापमान के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम तापमान में गिरावट के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान अभी सामान्य है। मौसम विज्ञान देहरादून के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदान से लेकर पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

मार्च का आधा महीना बीतने के बाद मौसम अपने तेवर दिखाने लग गया है। सामान्यतः उत्तराखण्ड में मार्च के महीने का तापमान 28 डिग्री के आस पास रहता है लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में वृद्धि देखने को मिलेगी। जहाँ इस महीने तापमान 30 डिग्री से थोड़ा ऊपर देखने को भी मिल सकता है। शुक्रवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान देहरादून में 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.8 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।