Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: 10 मई 2024 को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने हैं। इसके लिए लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग ने गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ को हटाने का काम शुरू कर दिया है।
रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ हाईवे पर यात्रा में बेहतर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे भी लगाये जा रहे हैं। उत्तराखंड के पर्यटन और चारधाम यात्रा में विशेष स्थान रखने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा आगामी 10 मई 2024 से शुरू होने वाली है। केदारनाथ यात्रा में बेहतर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस ने कमर कस दी है। रुद्रप्रयाग जिले की 18वीं पुलिस अधीक्षक डाॅ विशाखा अशोक भदाणे (Dr. Visakha Ashok Bhadane) पहली बार यात्रा की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। केदारनाथ यात्रा से एक सप्ताह पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी किये जाने का लक्ष्य रखा गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने मीडिया को बताया कि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जा रहा है। नए बन रहे हाईवे पर कुंड से अलग अलग जगहों पर गौरीकुंड तक 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरा संचालन के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस तीन कंट्रोल रूम बनायेगी।
इनमें से 2 कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग में और एक कंट्रोल रूम सोनप्रयाग में होगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि कैमरे लगाने के लिए जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आगामी 10 मई 2024 से शुरू होने वाली केदारनाथ धाम यात्रा से एक हफ्ता पहले ही तैयारियां पूरी करने का टारगेट रखा गया है।