Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: लोक सभा चुनाव 2024 से पहले निर्वाचन आयोग ने लिया बड़ा फैसला, उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली को हटाने के दिए निर्देश।
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है जिसके बाद भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली को हटाने के निर्देश दिए हैं साथ है अन्य 5 राज्यों (गुजरात, यूपी, बिहार, हिमाचल, झारखंड) के गृह सचिव को भी हटाने के निर्देश हैं। शैलेश बगोली अभी तक गृह सचिव के पद पर बने हुए थे साथ ही वो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सचिव का दायित्व भी संभाल रहे थे। आयोग द्वारा निष्पक्ष लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। नमामि बंसल जो कि अभी संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हैं उन्होंने बताया कि जल्द ही अधिकारियों के नाम का पैनल चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। जिसके बाद ही निर्वाचन आयोग नए गृह सचिव का नाम तय करेंगे।