Lok Sabha Election 2024: गढ़वाल सीट पर उत्तराखंड क्रांति दल से चुनाव लड़ेंगे आशुतोष नेगी

Lok Sabha Elections 2024 में अंकिता भंडारी आन्दोलन से चर्चा में आये पत्रकार आशुतोष नेगी ने ताल ठोक दी है। वो पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट से दावेदारी पेश करेंगे।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Ashutosh Negi: Ashutosh Negi to contest from Uttarakhand Kranti Dal
Image: Ashutosh Negi to contest from Uttarakhand Kranti Dal

पौड़ी गढ़वाल: अंकिता भंडारी आन्दोलन से चर्चा में आये पत्रकार आशुतोष नेगी ने लोकसभा चुनाव में ताल ठोक दी है। वो पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट से दावेदारी पेश करेंगे।

Ashutosh Negi to contest from Uttarakhand Kranti Dal

आशुतोष नेगी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड क्रान्ति दल से सांसद प्रत्याशी के रूप में वो लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ेंगे। गढ़वाल की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे पत्रकार आशुतोष नेगी इससे पहले गिरफ्तार भी हुए थे।
पौड़ी के पयासू गांव के रहने वाले राजेश राजा कोली ने जागो उत्तराखंड के सम्पादक आशुतोष नेगी, दीप मैठाणी और एक अन्य पत्रकार के खिलाफ SC-ST एक्ट में मुकदमा कराया था। राजेश राजा कोली ने पौड़ी पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद CO कोटद्वार को इस मामले की विवेचना सौंपी गई थी। दीप मैठाणी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था जिसके बाद मंगलवार 5 मार्च को पौड़ी पुलिस ने श्रीनगर आरटीओ ऑफिस के बाहर से आशुतोष नेगी को गिरफ्तार किया था। आगे देखिये विडियो..

विडियो जारी कर किया ऐलान

अब आशुतोष नेगी ने लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रान्ति दल से सांसद प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी है। ये विडियो देखिये...