Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
ऋषिकेश: बदमाशों ने पुलिस को चकमा देकर ऋषिकेश में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके में नाकाबंदी भी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
19 मार्च को बदमाशों ने ऋषिकेश में एक ज्वेलर्स से बन्दूक दिखाकर लूटपाट की और फरार हो गए। Robbery at gunpoint in Rishikesh आचार संहिता लगने के बाद प्रदेशभर में जहाँ पुलिस पूरे तरीके से मुस्तैद है वहीं बदमाश भी पुलिस को चुनौती देते नज़र आ रहे हैं। मामला ऋषिकेश का है जहाँ पर बदमाशों ने मंगलवार को दोपहर में एक बड़ी लूटपाट को अंजाम दिया और मौके से बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। जिसके बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है, पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 19 मार्च को ऋषिकेश कोतवाली की श्यामपुर चौकी क्षेत्र में कुछ बाइक सवारों ने सुबह सवेरे तमंचा दिखाकर ज्वेलर्स से लूटपाट की।
मामला सुबह करीब 8.30 बजे का है जब ज्वेलर प्रवीण वर्मा दुकान से घर के लिए निकल रहे थे तभी अचानक मोड़ पर दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें धक्का नीचे गिरा दिया और उनके बैग को छीनकर मौके से भाग निकले।
प्रवीण वर्मा ने बताया की बैग में करीब 25 से 30 हजार रुपए का कैश और सोने व चांदी के कुछ जेवरात थे। इन सबको मिलकर लगभग एक लाख रूपये से ज्यादा की लूटपाट बदमाशों द्वारा की गई। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी और मामले की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके में नाकाबंदी भी की लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।