सेना के जवान पर लगे गंभीर आरोप, पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर किया दुष्कर्म और अब कर रहा शादी से इंकार।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Army Soldier Arrested for Rape Attempt in Uttarakhand
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा से कलंकित करने वाली घटना सामने आ रही है जहाँ सेना के जवान ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया, अब कर रहा है शादी से इनकार, पढ़ें पूरी खबर।
Army Soldier Arrested for Rape Attempt in Uttarakhand
उत्तराखंड में एक आरोपी सेना का जवान गिरफ्तार किया गया है, जिसपर अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र की एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। सैनिक ने युवती को शादी का वादा करके अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब शादी करने से मुकर रहा है। इस पूरे घटनाक्रम में महिला थानाध्यक्ष मीना आर्या ने बताया कि 25 जनवरी को एक युवती ने लमगड़ा थाने में शिकायत दर्ज की थी जिसके बाद पुलिस ने उसपर एक्शन लिया।
युवती ने लगाए गंभीर आरोप
युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती सेना के जवान विकास नेगी (26) हुई थी, जो नयाबाद, छड़ायल, हल्द्वानी, नैनीताल में निवास करता है। जवान ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने उससे शादी करने की बात की तो आरोपी ने इनकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 417 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और मामला महिला थाने में हस्तांतरित किया गया।
मंगलवार 19 मार्च को आरोपी विकास नेगी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे न्यायिक कार्यवाही के लिए अदालत में पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।