Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: बीजेपी के गढ़ कहे जाने वाले खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने हरिद्वार सीट से नामांकन कर दिया है। उमेश कुमार ने रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन पहुंचकर हरिद्वार सीट से नामांकन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे। इससे पहले चर्चा थी कि उमेश कुमार को कांग्रेस से टिकट मिलेगा।
भाजपा से इस सीट पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने अभी इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यहां से पूर्व सीएम हरीश रावत और उनके बेटे का नाम चर्चा में है। बता दें कि विधानसभा के चुनाव में उमेश कुमार ने भाजपा के गढ़ में खानपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और भारी मतों से जीत दर्ज की थी। अब उनके लोकसभा से नामांकन करने के बाद इस सीट पर चुनाव दिलचस्प होगा। नामांकन के बाद उमेश कुमार ने कहा कि यह हरिद्वार के मान सम्मान की लड़ाई है। यहां के बेरोजगारों को सुरक्षित करने की लड़ाई है। हरिद्वार के हर ब्लॉक और मुख्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। हर विभाग में घूसखोरी हो रही है। उमेश ने कहा किसानों की दुर्गती हो ही रही है और सभी सरकारें हमें गुलाम बनाना चाहती हैं।