Lok sabha Election 2024: बीजेपी के नामांकन शुरू, कांग्रेस के प्रत्याशी ही नहीं हुए फाइनल

भाजपा के प्रत्याशी आज से दाखिल करेंगे पर्चा, कांग्रेस के खेमे में खामोशी। हरिद्वार सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर पेच फंसा हुआ है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Lok Sabha Election 2024: Uttarakhand Lok Sabha Election 2024
Image: Uttarakhand Lok Sabha Election 2024

हरिद्वार: बीजेपी के अजय टम्टा ने नामांकन पर्चा भर दिया है, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज डिजिटल नामांकन किया कल भरेंगे पर्चा।

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024

उत्तराखंड लोक सभा चुनाव के लिए भाजपा अपने पांचों प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। हरिद्वार से बीजेपी के अजय टम्टा ने नामांकन पर्चा भर दिया है, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज डिजिटल नामांकन किया कल भरेंगे पर्चा। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश में पहली बार आनलाइन नामांकन दाखिल करेंगे और फिर 23 मार्च को वह आफलाइन भी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं टिहरी गढ़वाल से प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह और गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी 26 मार्च को नामांकन पत्र भरेंगे। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से प्रत्याशी अजय भट्ट का 27 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
<,br/>बीजेपी के हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज डिजिटल नॉमिनेशन भर चुके हैं। प्रेस वार्ता में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल इंडिया का सपना अब साकार हो रहा हैं। कल भरेंगे ऑफलाइन पर्चा।

कांग्रेस के प्रत्याशी ही नहीं हुए फाइनल

हरिद्वार और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीटों पर प्रत्याशी तय करने को लेकर कांग्रेस में असमंजस बरक़रार है। गुरुवार को भी पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की जा सकी। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि हरिद्वार सीट पर प्रत्याशी को लेकर पेच फंसा हुआ है। जिस कारण नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर भी प्रत्याशी के चयन पर अंतिम निर्णय लेने में देरी हो रही है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो हरिद्वार में वीरेंद्र सिंह रावत को टिकट मिलने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा है। हरीश रावत पार्टी को अपने पुत्र की दावेदारी को लेकर आश्वस्त करने में सफल रहे । वहीं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल को प्रत्याशी बना सकती है।