उत्तराखंड लोक सभा चुनाव 2024 में हरिद्वार हॉट सीट बन गयी है। बीजेपी से त्रिवेंद्र सिंह रावत, निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के बाद अब हरीश रावत के मैदान में आने से सीट पर सभी नजर है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: congress candidates harish rawat and mahendra pal
हरिद्वार: पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में शीर्ष नेताओं के साथ मीटिंग में व्यस्त कांग्रेस नेता हरीश रावत ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। खबर है कि, उत्तराखंड की बची हुई दो सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी लगभग फाइनल हो गए हैं।
Congress Candidate on Haridwar Seat
हरीश रावत के लोकसभा टिकट के फाइनल होने पर पार्टी ने अब तक कोई भी बयान जारी नहीं किया है लेकिन हरीश रावत चुनावी मोड में लग रहे हैं। आज दिल्ली से वापस देहरादून आने के कार्यक्रम में रावत रामपुर तिराहा पर रुकेंगे। इसके अलावा और भी कई अन्य क्षेत्रों में हरीश रावत के जनसंपर्क का कार्यक्रम है।
हरिद्वार सीट पर हरीश रावत के आने से लोकसभा चुनावों में स्थिति अब काफी दिलचस्प हो जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत, निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के बाद अब हरीश रावत के मैदान में आने से हरिद्वार सीट पर वोटबैंक बंट जाने का खतरा है। इस स्थिति में देखना होगा कि बाज़ी कौन मारता है। आज से तीन दिनों तक अब नामांकन नहीं होंगे।
Congress Candidate on Nainital Seat
होली की छुट्टियों के बाद ही नामांकन के कार्य शुरू होंगे, तो कांग्रेस अभी इस दो सीटों पर नाम सार्वजनिक करने में वक्त ले सकती है परन्तु, सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी ने नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट पर भी प्रत्याशी फाइनल कर दिया है। कांग्रेस नेता महेंद्र पाल सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता महेंद्र पाल के चुनावी पोस्टर भी सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं। नैनीताल लोकसभा सीट पर अभी कांग्रेस के प्रत्याशी का फैसला नहीं हुआ है, लेकिन महेंद्र पाल के अलावा और कोई नेता कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर नहीं आ रहा।
वैसे हरिद्वार सीट पर हरीश रावत इस बार अपने सुपुत्र वीरेंद्र रावत के लिए टिकट की पैरवी कर रहे हैं। कांग्रेस में टिकटों की रेस अंतिम चरण में पहुंचने के साथ ही पूर्व सीएम हरीश रावत बीते एक सप्ताह से दिल्ली में टिके हुए थे।