Lok Sabha Election 2024: हरिद्वार सीट से बसपा प्रत्याशी भावना पांडे ने पार्टी छोड़ी, हो सकती हैं भाजपा में शामिल।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Bhavana Pandey Left BSP may join BJP
हरिद्वार: 22 मार्च को बसपा में शामिल हुई भावना पांडे अचानक बीजेपी ज्वाइन करने की चर्चा में हैं। चार दिन पहले बसपा ज्वाइन करने वाली भावना पांडे ने अचानक पार्टी छोड़ दी है। राजनैतिक गलियारों में खबर है कि होली में त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करने के बाद भाजपा ज्वाइन करने का लिया फैसला।
Haridwar BSP Leader Bhavana Pandey Left The Party
राजनीति में स्थायी शत्रु या मित्र नहीं होते केवल स्थायी हित होते हैं। आज कल उत्तराखंड की राजनीती में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पूर्व ही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हुई भावना पांडे ने अचानक पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि भावना पांडे दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा का दामन थामेंगी।
बहन जी को बाय, बीजेपी को हाय
भावना पांडे जो कल तक बहनजी की पार्टी में थीं, आज बसपा से इस्तीफा दे चुकी हैं। उन्हें हरिद्वार लोकसभा सीट से बसपा का प्रत्याशी बनाया जाना था। सोमवार को उन्होंने होली के मौके पर भाजपा के नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की और अब सूत्रों के हवाले से खबर निकलकर आ रही है कि वे भाजपा में शामिल हो सकती हैं।
फ़ोन नहीं उठा रहीं: बसपा प्रदेश अध्यक्ष
बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने बताया कि भावना के बसपा से इस्तीफे के बाद से उनके संपर्क में नहीं है। वे फोन भी नहीं उठा रही हैं। चौधरी शीशपाल ने कहा कि उनके पास नेताओं की कमी नहीं है और जल्द ही नए प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। बसपा से एक मुस्लिम उम्मीदवार का नाम भी तय कर लिया गया है, जिसकी घोषणा मंगलवार या बुधवार को हो सकती है।