बीजेपी ने चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: 40 BJP Star Campaigners List Released
देहरादून: प्रदेश के चुनाव प्रचार में गति देने लिए पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्ढा सहित कई वरिष्ठ नेता चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
40 BJP Star Campaigners List Released
19 अप्रैल 2024 को उत्तराखंड में लोकसभा का प्रथम चरण में चुनाव होना है। सभी पार्टियों के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में पूरे उत्साह के साथ जुट चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अपने प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में गति देने के लिए पीएम मोदी समेत भाजपा के कई दिग्गज उत्तराखंड आएंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रांतीय कमेटी के प्रस्ताव पर हाई कमान ने राज्य मे 40 स्टार प्रचारकों की सूची को जारी कर दी है।
भाजपा ने उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय नेतृत्व से 16 दिग्गजों की डिमांड भेजी थी जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि नाम शामिल थे। प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए पांचों लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान आदि केंद्रीय नेता आएंगे।
-
स्टार प्रचारकों की लिस्ट
Image: BJP List
बीजेपी ने चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।