पौड़ी गढ़वाल में स्मृति ईरानी की दहाड़: राम मंदिर का न्योता ठुकराने वालों को न दें वोट

गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी अनिल बलूनी के नामांकन में पहुंची केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Smriti Irani in Uttarakhand: Smriti Irani Attack On Congress in Uttarakhand
Image: Smriti Irani Attack On Congress in Uttarakhand

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड पहुंचीं स्मृति ईरानी ने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस को जमकर लताड़ा। राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने वालों को वोट न देने की अपील की।

Smriti Irani Attack On Congress in Uttarakhand

गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने 26 मार्च को पौड़ी कलेक्ट्रेट ऑफिस में नामांकन किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी उनके साथ थीं और जनसभा में उन्होंने जनता से अनिल बलूनी को वोट करने की अपील की।
उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कांग्रेस एक डूबता जहाज है और उनके पास चुनाव में प्रत्याशी ही नहीं है और भाजपा की पांचों सीटों पर इस बार भी जनता कमल खिलाना चाहती हैं। उन्होंने आगे कहा ….

‘मैं सैनिकों, पूर्व सैनिकों और शूरवीरों के परिवारों से पूछना चाहती हूं कि क्या एक भी वोट ऐसी पार्टी को जाएगा। मैं तो आज कंडोलिया मंदिर के सानिध्य में प्रार्थना करने आई हूं, भाई के माथे पर विजयश्री का तिलक लगाने आई हूं, उन्होंने आगे कहा, 'क्या आप में से कोई उस पार्टी (कांग्रेस) को वोट देगा जिसने राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया? क्या आप में से कोई उस पार्टी (कांग्रेस) को वोट देगा? कांग्रेस पार्टी जो हिंदुओं को आतंकवादी मानती है?'

स्मृति ईरानी कोंग्रेस पर जमकर बरसी

स्मृति ईरानी कांग्रेस पर हमला करते हुए बोली यह एक निर्लज पार्टी है। क्या आप लोग ऐसी पार्टी को वोट देना चाहोगे जिसने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार हो, जिन्होंने पाकिस्तानी हमले का भारतीय सेना से साक्ष्य माँगा हो और जिन्होंने 370 हटाने का​ विरोध किया हो। उत्तराखंड एक देवभूमि है और यहाँ के लोग ऐसी पार्टी को कभी वोट नहीं देंगे जिसे राम के अस्तित्व को नाकारा हो।