Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: पहाड़ियों के कपड़ों और बोली-भाषा का जम के इस्तेमाल कर रहे नेता, वोटरों को रिझाने के लिए ही सही, बोली-भाषा का हो रहा प्रचार..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Pahari dialect and clothes being used in Lok Sabha elections
पौड़ी गढ़वाल: लोकसभा चुनाव की रैलियों में पहाड़ी कपड़ों और बोली-भाषा की भारी डिमांड बढ़ गई है। राज्य में चुनाव प्रचारक और नेता उत्तराखंड की स्थानीय बोली में संवाद करके मतदाताओं से कनेक्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में पहाड़ी बोलियों में अपने भाषण देने की शुरुआत कर चुके हैं।
Lok Sabha elections 2024: Pahari dialect and clothes
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 के लिए राज्य की पांचों सीटों पर जमकर तैयारियां चल रही हैं। राज्य के अलग-अलग स्थानों पर चुनाव प्रचार की रैलियां निकाली जा रही हैं। चुनाव प्रचार की इन रैलियों में चुनाव प्रत्याशी अपने भाषण में उत्तराखंड की पहाड़ी बोलियों का इस्तमाल कर रहे हैं। चुनाव प्रत्याशी पहाड़ी बोलियों के साथ अपना भाषण जनता के बीच रख रहे हैं। लोकसभा चुनाव के प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने और पहाड़ी बूढ़ी माताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए पहाड़ी बोलियों का इस्तमाल कर रहे हैं। चुनाव प्रत्याशी जनसभाओं से लेकर चुनावी रैलियों तक में पहाड़ी बोलियों का प्रयोग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
CM धामी राज्य के कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव के प्रचार की रैलियां निकाल रहे हैं। CM धामी इन रैलियों में पहाड़ी बोली में अपना भाषण दे रहे हैं। CM धामी के साथ ही अन्य चुनाव प्रचारक भी प्रचार के लिए पहाड़ी बोलियों का प्रयोग कर रहे हैं। CM धामी चुनावी रैलियों के अलावा भी राज्य के कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भी भाषणों में पहाड़ी बोली का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। CM पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ में चुनावी जनसभा की, जिस दौरान उन्होंने अपना पूरा भाषण पहाड़ी बोली कुमाउनी में ही दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कुमाउनी बोली में भाषण देते हुए एक नारा भी कहा, "उत्तराखंड लेगे छ तैयार,अबकी बार 400 पार"। उन्होंने आगे कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व मा राज्य की पांचों सीटों में कमल खिलन तय छ"।
गणेश गोदियाल
पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर नामांकन वाले दिन कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने भी अपना पूरा भाषण निजी गढ़वाली में ही दिया। कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कहा कि दस साल पैली भाजपा न बोली छो कि बहुत जल्दी अच्छा दिन औला। फिर पांच साल पैली बोली कि द्ववी करोड़ युवाओं ते नौकरी मिलली। अब बोलणा छा कि रामराज्य ऐगी।
ओम गोपाल रावत
पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर नामांकन वाले दिन पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने कहा कि ई भाजपा का लोग बोलदा कुछ और करदा कुछ छ।
माला राज्य लक्ष्मी शाह
टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी ने देहरादून के गल्जवाड़ी क्षेत्र में गोरखाली मतदाताओं से नेपाली भाषा मेंबातचीत की, जिस दौरान माला राज्य लक्ष्मी ने कहा कि ‘मोलाई ले जितानूंस, मं जीतेसी शुरू मई मं गल्जवाड़ी आऊं छ। यो न सोचनूं होला हमीं गाऊं गाऊं मां आऊं ना, लोकसभा मां हम बराबर जान पड़ता सबै लई तबै योजना कू लाभ मिलुस भनैरे, लोकसभा मा योजना पास गर्छम।
जोत सिंह गुनसोला
टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि अब राजा रानी कू समय चलि ग्यै, अब प्रजा कू समय ऐगि। यु चुनाव राजशाही बनाम आम जनता कू चुनाव बणि ग्यै।