उत्तराखंड: 10th पास होने से पहले ही 11वीं में मिलेगा एडमिशन, फेल हुए तो 2 विषयों में मिलेगा अंक-सुधार

उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट आने की इंतजारी में छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम घोषित होने से एक महीना पहले ही 11वीं कक्षा में एडमिशन दे दिया जाएगा।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand Board 11 Class Admission: Admission in 11th month before passing 10th
Image: Admission in 11th month before passing 10th

हरिद्वार: उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को घोषित होगा, लेकिन 10वीं की परीक्षा दे चुके उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा के हजारों छात्र-छात्राओं को रिजल्ट आने से पहले ही 11वीं कक्षा में दाखिला मिलेगा।

Admission in 11th month before passing 10th

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है। उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट आने की इंतजारी में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई का नुकसान न हो, इसके लिए 10वीं की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम घोषित होने से एक महीना पहले ही 11वीं कक्षा में एडमिशन दे दिया जाएगा। महावीर सिंह बिष्ट, निदेशक माध्यमिक शिक्षा के कहा.. छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए छात्रहित में निर्णय लिया गया कि 10वीं के छात्र-छात्राओं का रिजल्ट आने से पहले उन्हें 11वीं कक्षा में दाखिला दिया जाए। इस संबंध में सभी सीईओ को निर्देश जारी कर दिया गया है।

दो विषयों में मिलेगा अंक-सुधार का मौका

शिक्षा निदेशक, महावीर सिंह बिष्ट ने आगे बताया, कि 11वीं में दाखिले के बाद यदि कोई छात्र 10वीं में अधिकतम दो विषय में फेल होता है तो अंक सुधार परीक्षा के माध्यम से उसे पास होने का मौका दिया जाएगा, अन्यथा की स्थिति में उसे अनुत्तीर्ण माना जाएगा।

30 अप्रैल को आएंगे बोर्ड रिजल्ट

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 29 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 16 मूल्यांकन केंद्र गढ़वाल मंडल में और 13 कुमाऊं मंडल में हैं। मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने में अभी एक महीने का समय बाकी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक, महावीर सिंह बिष्ट ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को ग्याहरवीं में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।