आग लगने से 2 मंजिला मकान पूरी तरह छतिग्रस्त, अन्य 14 मकानों की बाखली तक आग पहुँचने से हुआ लाखों का नुकसान।
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: A Massive Fire Broke Out In Champawat
चम्पावत: देर रात रौलामेल ग्राम पंचायत के लड़ा गांव में अचानक आग लगने से अफरा-तरफी मच गई। जिसमें तीन मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई।
A Massive Fire Broke Out In Champawat
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार रात करीब 10:25 पर चम्पवात के पाटी क्षेत्र के रौलामेल ग्राम पंचायत के लड़ा गांव में अचानक आग लग गई। इस बीच हवा चलने के कारण आग की लपटे आस-पास के 14 मकानों तक फैल गई। जिससे गाँव वालों में डर का माहौल पैदा हो गया इसे देखते हुए गांव के चंदन सिंह और भैरव दत्त ने पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को इसकी सूचना दे दी। राजस्व विभाग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।
10 लाख से अधिक का नुकसान
मकान के अंदर सो रहीं हीरा देवी, राधिका देवी, प्रीति और भुवन चंद्र को किसी तरह हल्लाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। पीड़ित परिवारों के कपड़े, बिस्तर, खाद्य सामग्री, और कई आवश्यक वस्त्रादि जलकर नष्ट हो गए। राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश कुमार ने बताया कि आग लगने से सभी घरों में रखे सोने-चांदी के जेवरों और नकदी सहित 10 लाख से अधिक का नुकसान हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
आग लगने के बाद फटा सिलेंडर
आग लगने के बाद घरों में रखे सिलेंडर एक के बाद एक फटना शुरू कर दिया। जिसके बाद आग ने भीषण रूप ले लिया। आग बुझाते ग्रामीण के सामने जब बद्रीदत्त के घर में एक और भु़वन चंद्र के घर रखे दो सिलेंडर फ़टे तो वे घटना स्थल से दूर भाग गए जिस कारण उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ। जब यह घटना हुई तो ग्रामीण बद्रीदत्त और भुवन चंद्र का परिवार सो रहा था। मौके पर बचाव टीम पहुँचने पर उन्हें सुरक्षित बाहर निकला गया।