यहां लोगों ने कांग्रेस के प्रचार करने पर लगाया प्रतिबंध, लगे CDS बिपिन रावत के विवादित पोस्टर

श्रीनगर के कुछ सार्वजानिक स्थानों पर विवादित पोस्टर लगाए गए हैं, कांग्रेस ने इनपर आपत्ति जताते हुए कार्रवाही करने की मांग की है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Banner Of Cds Bipin Rawat: Srinagar Garhwal Controversial Banner Of Cds Bipin Rawat
Image: Srinagar Garhwal Controversial Banner Of Cds Bipin Rawat

पौड़ी गढ़वाल: बैनरों में सीडीएस बिपिन रावत की तस्वीर दिखाई गई है और उसके साथ ही यह बात लिखी गई है कि कांग्रेसियों के इस क्षेत्र में घूमना सख्त मना है।

Srinagar Garhwal Controversial Banner Of Cds Bipin Rawat

कुछ साल पूर्व कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने दिवंगत आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत को लेकर विवादास्पद बयान दिया था। जिसमें उन्होंने जनरल रावत को 'सड़क का गुंडा' कह दिया। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने संदीप दीक्षित के बयान का समर्थन नहीं किया था। हालांकि बयान देने के कुछ देर बाद ही इन्होने ने माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा, 'मुझे वास्तव में लग रहा है कि मैंने गलत कह दिया। इसलिए मैं इसपर माफी मांगता हूं और अपना बयान वापस लेता हूं।

लोगों ने दी प्रतिक्रिया सड़कों पर लगाए पोस्टर

लेकिन कहा जाता है कि ‘बोलने से पहले सौ बार सोचना चाहिए और फिर बोलना चाहिए। क्योंकि कही हुई बात वापस भले ही ले लो, लेकिन उसका असर खत्म नहीं होता।’ ऐसा ही एक चिंता का विषय उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा में कांग्रेस के खिलाफ देखा जा रहा है। यहां स्थानीय लोगों ने विवादित बयान की याद दिलाते हुए पोस्टर चस्पा किए हैं, जो सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को लेकर थे। कांग्रेस ने उन्हें गली की गुंडा कहकर संबोधित किया था। कांग्रेस के इस पुराने बयान के संदर्भ में, गढ़वाल की जनता में नाराजगी उभर रही है। गढ़वाल लोकसभा चुनाव के समय जनता कुछ स्थानों पर पोस्टर लगाकर इस अपमान का जवाब देने का आह्वान कर रही है।

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

इस सन्दर्भ में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने उपजिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी और पुलिस प्रशासन में शिकायत दर्ज की गई है। शिकायती पत्र में उन्होंने लिखा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सार्वजनिक स्थानों पर विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इस तरह की हरकत से कांग्रेस की छवि को क्षति पहुंचाई जा रही है।
मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। एसडीएम नूपुर वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस की शिकायत पर एसएसटी टीम को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि एसएसटी टीम मामले की जांच शुरू कर दी है।