Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उत्तरकाशी: मोरी विकासखंड के एक गाँव में देर रात एक सिलेंडर फटने से आग लग गई लकड़ी के मकान होने के बावजूद आग ने विकराल रूप ले लिया जिसकी चपेट में चार अन्य मकान भी जलकर ख़ाक हो गए। गाँव में आस-पास के मकानों को भी नुकसान हुआ है।
जनपद उत्तरकाशी में मोरी ब्लॉक के नैटवाड़ गांव में रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। मकान लकड़ी का था जिस कारण आग तेजी से फैल गई और आस-पास के घरों तक भी पहुंच गई। आग का प्रकोप इतना भयंकर था कि चार घर बिलकुल जलकर राख हो गए, जबकि आठ घरों में भारी नुकसान हुआ है।
पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। उसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने कठिनाईयों के बावजूद आग को नियंत्रित किया। लेकिन आग बुझाते समय चार घरों का सारा सामान जलकर पूरी तरह से मिट्टी में मिल गया। जबकि आस-पास के कुछ अन्य घर भी छतिग्रस्त हुए हैं लेकिन इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।