पहाड़ों से मैदान तक चटख धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। दून का तापमान इस सीजन में अब तक पहली बार 36 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Forecast 13 April 2024
देहरादून: आज उत्तराखंड में मैदानी जिलों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में भी झोंकेदार हवाओं की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चलेंगी।
Uttarakhand Weather Forecast 13 April 2024
लम्बे समय से गर्मी से परेशान चल रहे लोगों अब कुछ अगले कुछ दिन राहत मिल सकती है। प्रदेश का मौसम अब परिवर्तन होते नज़र आ रहा है, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ़बारी और मैदानी क्षेत्रों में तेज़ हवा चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आज पहाड़ी क्षेत्रों में 4 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हलकी बर्फ़बारी हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों के साथ-साथ पर्वतीय जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की सम्भावना है।
अगले तीन दिन इन जिलों में बदला रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले तीन दिन पर्वतीय इलाकों में आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है। देहरादून सहित उत्तरकाशी, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली और अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं गरज़ चमक के साथ बौछारें पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 से 15 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 14 अप्रैल के लिए प्रदेश भर में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान पर बारिश की स्थिति से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी।
तापमान की स्थित
शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.2 और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 3 डिग्री अधिक 24.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.6 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा।