Uttarakhand News: हरिद्वार में पकड़े गए बच्चा-चोर देवर-भाभी, बच्चे चुराकर उनसे भीख मंगवाते थे

हरिद्वार में इन दिनों सक्रिय बच्चा चोर गिरोह में से एक देवर और भाभी एक साल के बच्चे के साथ पकड़े गए हैं। दोनों ने बताया है कि उन्होंने भीख मंगवाने और खरीद-फरोख्त के लिए बच्चे का अपहरण किया था।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Child thief Haridwar: Child thief brother and sister-in-law caught in Haridwar
Image: Child thief brother and sister-in-law caught in Haridwar

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में इनदिनों बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है। हाल ही में हर की पैडी हरिद्वार से कुछ बच्चों का अपहरण कर दिए जाने की खबरें थीं।

Brother and Sister-in-law caught kidnapping kid

हरिद्वार पुलिस ने अब हर की पैड़ी क्षेत्र से अपहृत 01 वर्षीय बालक को सकुशल बरामद कर लिया है। इसके बाद एक साल के बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। हरिद्वार पुलिस ने इस मामले में मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी कथित देवर-भाभी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के सामने मेरठ निवासी कथित देवर-भाभी की ज्यादा देर नहीं चली, उन्होंने बताया कि उन्होंने भीख मंगवाने और खरीद-फरोख्त के लिए बच्चे का अपहरण किया था। बता दें, हरिद्वार में इस समय बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है, हरिद्वार आये लोगों को बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील की जा रही है।

  • 3 साल की किरन हो गई थी गायब

    Child thieves active in haridwar uttarakhand
    Pic: 1/ 1
    Image: Child thieves active in haridwar uttarakhand

    इससे पहले, 30 मार्च 2024 को सुबह 9:30 बजे, हर की पैड़ी के नाई घाट पर 3 साल की किरन (ज्योति) गायब हो गई थी। ज्योति अपने परिजनों के साथ घूम रही थी और थोड़ी देर के लिए ही उनसे अगल हुई थी। इसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति CCTV कैमरा में उसे कंधे में उठा कर ले जाते दिखा था। इसके बाद पुलिस ने व्यक्ति के गुमशुदा बच्ची के अपहरण के फोटो प्रचारित कर दिए थे। ज्योति के बाद एक और एक वर्षीय बच्चे के गुम हो जाने की खबर के बाद अब बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए हरिद्वार पुलिस ने इस मामले में मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी कथित देवर-भाभी को गिरफ्तार किया है।

    आपको भी यदि इस बारे में कोई भी जानकारी हो तो आप यहां कांटेक्ट कर सकते हैं- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरिद्वार: 9411112827, उ0नि0 संजीव चौहान कोतवाली हरिद्वार: 7037349457, कंट्रोल रूम: 9411112973