Uttarakhand News: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो सगे भाइयों सहित चार की दर्दनाक मौत

दिल्ली नंबर की अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Car fell into river: brothers died tragically as Car fell into river
Image: brothers died tragically as Car fell into river

बागेश्वर: रविवार सुबह बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद SDRF पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। उसके पश्चात टीम खाई में उतरकर नदी तक पहुंची और डेड बॉडी को रेस्क्यू किया गया।

Brothers died tragically as Car fell into the river

SDRF की टीम ने मृतकों के शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

दो सगे भाइयों सहित चार लोगों की मौत

मिजह जानकारी के अनुसार बागेश्वर के बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड के पास दिल्ली नंबर की अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। उसके पश्चात टीम खाई में उतरकर नदी तक पहुंची। जहां मृतकों के शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। जहां से शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है।
घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। मृतकों के नाम कमल प्रसाद पुत्र लक्ष्मण राम (उम्र 26 वर्ष), निवासी- वडयूडा, रीमा, बागेश्वर,नीरज कुमार पुत्र हरीश राम (उम्र 25 वर्ष), निवासी- जुनयाल दोफाड, बागेश्वर,दीपक आर्या पुत्र हरीश राम (उम्र 22 वर्ष), निवासी- जुनयाल दोफाड, बागेश्वर व कैलाश राम पुत्र देव राम (उम्र 24 वर्ष) निवासी- जुनयाल दोफाड़, बागेश्वर बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नीरज और दीपक सगे भाई थे। इस मामले में फायर अधिकारी गोपाल रावत ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। जहां शवों का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल लिया गया है। साथ ही हादसे की जांच में जुट गई है।